भाजपा नेताओं ने नगर परिषद का जताया आभार
मनोज बैरागी सरदारपुर धार
पुराने हाईवे रोड पर लंबे समय से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने गड्ढों की सुध आखिरकार नगर परिषद ने ले ली है। नगर परिषद द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग और संधारण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सराहनीय कदम से स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।
नगर परिषद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शुरू किए गए इस जनहित कार्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है। भाजपा नेता धर्मेन्द्र मंडलोई, रामेश्वर मारु, चैतन्य वैष्णव, झूजार डांगी और रितेश मारु ने संयुक्त रूप से नगर परिषद के इस निर्णय का स्वागत किया है।
सभी नेताओं ने जनहित के इस आवश्यक कार्य के लिए नगर परिषद प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।