रामभरोस विश्वकर्मा,औबेदुल्लागंज रायसेन
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिक्षा की स्तिथि को सुधारने के लिए जिस प्रकार पैसा पानी की तरह बहा रहे है। सी एम राइस स्कूल बनाए जा रहे है।पर आज भी शासकीय स्कूलों की स्तिथि बहुत ही दयनीय है।शासकीय स्कूल में नन्हे नन्हे बच्चे आज भी शौचालय करने बाहर जाने को मजबूर दिखाई नजर आते है।प्रदेश सरकार बड़े बड़े दावे जरूर करती है। पर सच्चाई कुछ और ही बया कर रही है।शिक्षकों द्वारा भी स्कूल की दयनीय स्तिथ भी नही दिखाई नजर आती है।वही भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज के ग्राम पंचायत साल्कनी में स्थित शासकीय स्कूल की स्थिति बहुत ही दयनीय दिखाई नजर आई शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनको बंद कर दिया गया है। कोई भी बालक या बालिका शौचालय नहीं जाता है। अन्य स्थान न होने की वजह से बच्चे अपने घर पर ही सोच करने स्कूल से जाते हैं वहीं स्कूल की पुताई भी सालो से नहीं हुई है। और स्कूल की छत भी क्षतिग्रस्त है जिससे मलवा गिर रहा है वही सरिया भी निकलने लगा है। स्कूल के मैदान में कीचड़ मच रही है जिसे पूर्व सरपंच द्वारा साफ कराया गया है। पर स्कूल की प्राचार्य द्वारा साफ नही कराया गया जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया की स्कूल की स्तिथि बहुत ही दयनीय है शिक्षिका समय पर स्कूल नहीं पहुंचती और समय से पहले निकल जाती है वही बच्चो की शिक्षा भी सही नही है स्कूल में पढ़ाई नाम मात्र की होती है। शिक्षिका स्कूल में टाइम पास करते दिखाई नजर आते है।नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया की स्कूल के बच्चो को सिर्फ बैठना आता है। स्कूल में शिक्षा न के बराबर होती है जिसके कारण बच्चों का भविष्य अधर में दिखाई नजर आता है।यही शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी स्कूल का निरीक्षण करे तो पता चल जायेगा की शिक्षा की बहुत ही दयनीय है।
शिक्षक कभी भी समय पर स्कूल नहीं खोलते और समय से पहले बंद कर देते है जब इसको लेकर स्कूल की प्रिंसिपल से जानकारी लेनी चाही तो उनके द्वारा जवाब देने से मना कर दिया
इनका कहना है
आपके द्वारा जानकारी दी गई है। की शासकीय स्कूल सलकनी में शोचालय सहित स्कूल बिल्डिंग स्कूल में पुताई सहित खेल मैदान में कीचड़ सहित शिक्षकों द्वारा स्कूल समय से पहले बंद समय पर नही खुलता है। इन सभी विषयों की जांच की जाएगी यदि शिक्षको द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उचित कार्यवाही की जायेगी।
सतीश कुशवाहा बीआरसी औबेदुल्लागंज
शासकीय स्कूलों में शिक्षकों द्वारा लगातार लापरवाही करने की शिकायतें हमें ग्रामीणों द्वारा की जाती है पूर्व में भी हमारे द्वारा बीआरसी को एक शिकायती आवेदन देकर स्कूलों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई थी पर अभी तक किसी प्रकार की कोई ना तो जांच की गई है और ना ही कार्रवाई की गई इस प्रकार की लापरवाही अधिकारी द्वारा बरती जाती है जिससे शिक्षकों के हौसले बुलंद होते हैं लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए
सुबेग सिंह शीतल रायसेन जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी