Let’s travel together.

युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया

0 123

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

आज के समय में जहां सड़क पर मिला सामान अक्सर अपने पास रख लेने की घटनाएं सामने आती हैं, वहीं राजगढ़ निवासी प्रोफेसर आर.के. जैन के पुत्र श्री प्रतीक कुमार जैन ने अपनी ईमानदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

जानकारी के अनुसार  प्रतीक कुमार जैन अपने परिवार के साथ श्री मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें सड़क पर एक उच्च कम्पनी का महंगा मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला।  प्रतीक कुमार जैन ने तत्काल अपनी कार रोककर मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रखा ताकि वह किसी गलत व्यक्ति के हाथ न लगे।इसके बाद श्री प्रतीक कुमार जैन ने मामले की जानकारी सरदारपुर एसडीओपी श्री विश्वदीप सिंह परिहार को दी।

मोबाइल के हालिया कॉल विवरण के आधार पर श्री प्रतीक कुमार जैन ने उनके पुत्र से संपर्क कर मोबाइल सुरक्षित मिलने की सूचना दी। उस समय परिवार मोहनखेड़ा से आगे निकलकर झाबुआ तक पहुंच चुका था। सूचना मिलते ही वे वापस लौटे। जिससे पता चला कि मोबाइल संजेली (जिला दाहोद, गुजरात) निवासी श्री ललित कुमार बाबूलाल जैन की धर्मपत्नी श्रीमती विमला जैन का है।

 

 

इसके बाद श्री प्रतीक कुमार जैन ने अपने निजी निवास पर सरदारपुर एसडीओपी श्री विश्वदीप सिंह परिहार की उपस्थिति में मोबाइल उसके वास्तविक स्वामियों को सुरक्षित एवं सकुशल सुपुर्द किया। मोबाइल वापस मिलने पर जैन परिवार ने श्री प्रतीक कुमार जैन की ईमानदारी और सहयोगी भावना की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रोफेसर आर.के. जैन के पुत्र श्री प्रतीक कुमार जैन द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह संदेश देता है कि ईमानदारी और मानवता आज भी जीवित है तथा छोटी-सी सजगता किसी की बड़ी परेशानी दूर कर सकती है

इस सराहनीय कार्य की जानकारी मिलने पर राजगढ़ थाना प्रभारी श्री समीर पाटीदार ने भी श्री प्रतीक कुमार जैन को उनकी ईमानदारी, जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811