Let’s travel together.

कलयुगी बाप ने बेटी का गला रेतकर झाड़ियों में फेंका, लेकिन सड़क पर आ खड़ी हुई मासूम, फिर…

0 94

भोपाल। एक बाप और बेटी का रिश्ता बहुत खास होता है, लेकिन राजधानी भोपाल से इस रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल, एक पिता ने अपनी ही 8 साल की मासूम बेटी का मुंह दबाकर गला रेत दिया। इसके बाद बेटी को मरा समझकर पिता ने अपनी ही मासूम को झाड़ियों में फेंक दिया। लेकिन होश आने पर बच्ची खून से लथपथ सड़क पर पहुंची और मदद मांगी। इसके बाद पुलिस ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।

घटना कोहेफिजा इलाके में मिलन शादी हॉल के पास सोमवार रात 10 बजे की बताई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया कि, बच्ची का पिता तेज सिंह लोधी उसे ताऊ के घर चलने का कहकर ले गया था। जिसके बाद शेफिया कॉलेज के पास सुनसान इलाके में आरोपी पिता ने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने सोचा कि, गला कटने से बेटी मर जाएगी। लेकिन, होश में आते ही बच्ची झाड़ियों से उठकर सड़क पर आ गई। बच्ची के गले से खून बह रहा था, वहां उसने मदद मांगी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। आरोपी पिता ने आखिरकार इस तरीके की वारदात को अंजाम क्यों दिया? इसके बारे में अभी आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811