Let’s travel together.

प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने सुना समझा

0 148

– पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 260 विद्यार्थी और पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में 160 विद्यार्थीयों सहित आसपास क्षेत्र के विद्यालय में भारत के प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण सुना गया

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज और पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा सहित कई विद्यालय में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यालय में सुना गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 6 से लेकर 12 तक के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पीएम श्री हाई स्कूल सेमरा से 160 विद्यार्थी और पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज से 260 बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहकर आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे सभी विद्यार्थी अत्यंत प्रेरित एवं लाभान्वित हुए।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती प्रीति कहार, सेमरा प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम और शिक्षक प्रकाश मीणा कौशल यादव,अब्दुल नईम,राशिद खान,प्रकाश मीणा, संतोष मालवीय,प्रदीप कोली,जहीर खान,मुमताज़ खान प्रकाश मेहरा,नीलम व्योहार,प्रतिभा यादव,अनुप्रिया जेन,प्रीति चौकसे,कामना गौर,शुभम जाटव ,रचना नामदेव ,भारती लोधी
कु ममता पासी, श्रीमती राजेश्वरी लोधी, कु यशस्वी पांडेय, राजेंद्र सावले,अरविंद चौरसिया, मनोज पवार, हेमेंद्र दिनकर,राजेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यंग स्कॉलर एकेडमी खनियाधाना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित     |     तुलसीपार हाई स्कूल में बाल दिवस पर लगा बाल मेला, बच्चों के पकवानों की हुई जमकर खरीददारी     |     बिरसा मुंडा जयंती पर 18 नवंबर तक मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह, भाजपा ने बताई कार्यक्रमों की रूपरेखा     |     खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता; 27 दिन में दूसरी बार हिला निमाड़     |     समय रहते पहचानें मधुमेह का खतरा, NMO शिवपुरी ने चलाया जागरूकता अभियान     |     132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811