Let’s travel together.

गोहरगंज पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है सड़क सुरक्षा एवं यातायात जन जागरूकता अभियान

0 104

गोहरगंज रायसेनपुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के दिशा निर्देशन में इन दिनों संपूर्ण रायसेन जिले में प्रत्येक स्तर पर सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं यातायात जन जागरूकता संबंधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का मूल उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना ताकि यातायात जन जागरूकता के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके ।


सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज थाना गोहरगंज क्षेत्र में थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आर के चौधरी एवं स्टॉप सहायक उप निरीक्षक दिलीप ,प्रधान आरक्षक राम मनोहर आरक्षक बृजेश ,अंकित नितेश द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तथा 34 मील हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों व आम नागरिकों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई हेलमेट लगाने एवं हेलमेट के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन ना चलाएं,नशे में वाहन चलाने के कारण होने वाली दुर्घटनाएं इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी तथा दुर्घटना होने उपरांत उसका परिवार पर क्या प्रभाव पड़ता है इत्यादि की जानकारी ग्रामीण जनों तथा वाहन चालकों को दी गई एवं नशा न करने एवं हेलमेट लगाकर वाहन चलाने , यातायात नियमों का पालन करने के साथ वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई।

ग्रामीण जनों से इस अभियान में सहयोग प्रदान कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई । तथा आम नागरिकों से अपेक्षा की गई कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का हिस्सा बने यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें ।
सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का मूल उद्देश्य यही है कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें
यातायात नियमों के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके ।दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को कम किया जा सके।
यातायात नियमों का पालन कर आम नागरिक सुरक्षित चलें , नशे में वाहन ना चलाएं इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारियां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को दी जाकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार ,नुक्कड़ सभा , हाईवे पर वाहन चालकों को, ग्राम चौपालों एवं विभिन्न माध्यमों द्वारा दी जा कर प्रत्येक थाना स्तर पर निरंतर यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811