Let’s travel together.

गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

0 2

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर के वार्ड क्रमांक-05 स्थित सुभाष नगर की तीन महिलाओं ने थाना मंडीदीप पहुंचकर पड़ोसियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, धमकी देने और रास्ते में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता प्रीति कहार, सरिता विश्वकर्मा एवं सविता पटेल द्वारा मंडीदीप थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है।कि प्रमोद ठाकुर, उनकी पत्नी सरोज ठाकुर, नरेश शर्मा एवं सुमन शर्मा आए दिन उनके साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हैं ।तथा बिना किसी कारण गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।आवेदन के अनुसार आरोपियों द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने रास्ते से सामग्री हटाने की बात कही तो उनके साथ अभद्रता की गई। और उन्हें धमकियां दी गईं। महिलाओं का आरोप है।कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में विवाद करते हैं और विरोध करने पर डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं।

पीड़ित महिलाओं ने आवेदन में कहा है।कि वे लंबे समय से इस परेशानी का सामना कर रही हैं, जिससे उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले को जांच में लिया है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811