सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसीवा विधानसभा की ग्राम पंचायत जरोदा में सुशासन तिहार का आयोजन हुआ जिसमें बारह सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए चार सौ दस आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
जनपद सीईओ आशीष केशरवानी ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक अनुज शर्मा चंद्रकांती वर्मा उपाध्यक्ष ओबीसी आयोग लखन धीवर उपाध्यक्ष मझुवा कल्याण बोर्ड पूर्व विधायक देवजी जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सेन उपाध्यक्ष दिनेश खूंटे जी भाई जिला पंचायत सदस्य सविता चंद्राकर सरोज चन्द्रवंशी जनपद पंचायत सदस्य रुक्मणी वर्मा बबीता गणेशन भगत बंजारे लक्ष्मी वर्मा। सरपंच संघ अध्य्क्ष अरबिंद ठाकुर समेत जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर sdm नंद कुमार चौबे जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी हजारों नागरिक हितग्राही उपस्थित रहे। जिसमें कुल 1215 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 410 का तत्काल निराकरण किया गया 20 राशन कार्ड 10 पेंशन कार्ड 10 श्रम कार्ड 25 rto लाइसेंस 410 निराकृत किए गए।