Let’s travel together.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष

0 12

 सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी पराजपे द्वारा भाजपा महिला मोर्चा के रायसेन जिला अध्यक्ष पद पर महिला नेत्री श्रीमती सीमा चौहान को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक नरेंद्र पटेल, विधायक सुरेंद्र पटवा, विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी, पूर्व एम एल ए ठाकुर रामपाल सिंह सहित अनेक भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। भाजपा महिला मोर्चा की

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सीमा चौहान ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का स्वागत कर जताया आभार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती अश्विनी परांजपे द्वारा रायसेन जिला भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर श्रीमती सीमा चौहान को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के पश्चात नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती चौहान ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय आकर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं सौंपे गए दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित सभी मौजूद महिला कार्यकर्ताओं से पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ पार्टी का बेहतर कार्य करने एवं संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मोर्चा को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा, इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित उपाध्यक्ष राकेश तोमर, श्रीमती वर्षा लोधी, हेमलता रघुवंशी, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित अनेक पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811