बिना परमिशन के रातों- रात पीडब्ल्यूडी की सर्किट हाउस रोड खोदी, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर बोले- हम कार्रवाई कर रहे
– शिवपुरी में ठेकेदार की मनमानी
– सारे नियम ताक पर रखे गए
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मनमानी खुदाई के कारण लोग परेशान हैं। शहर के सर्किट हाउस रोड पर बिना परमिशन के पीडब्ल्यूडी की सड़क एक प्राइवेट ठेकेदार द्वारा रातों रात खोद दी गई। इस सड़क को खोदे जाने के बाद जब पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर मनोज अग्रवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमसे इस मामले में कोई परमिशन नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि यह खुदाई बिना परमिशन की गई है। इंजीनियर मनोज अग्रवाल का कहना है कि इस मामले में हम कार्रवाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया है कि यहां डामर की एक अच्छी भली सड़क थी जिसे खोद कर खराब कर दिया गया ।