मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांची विकासखंड के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रीति कहार ने पौधा रोपकर किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रीति कहार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ममता पासी, मनोज पवार, एम.एल. अहिरवार, हेमेंद्र सिंह, प्रीति आठ्या, राजेश नायक, प्रशांत सोनी तथा मलखान मालवीय सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।