Let’s travel together.

बम्हनीडीह में मंत्री गुरु खुशवंत और विधायक अनुज शर्मा की सभा में उमड़ी भीड़, विकास के लिए मांगा वोट

0 55

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर 

सांकरा निको ।जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित विशाल जनसभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी श्री रमेश कुमार डडसेना एवं सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के  मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब और धरसींवा विधायक व प्रख्यात अभिनेता  अनुज शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। दोनों ही दिग्गजों ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।

जनता का मिला अभूतपूर्व समर्थन

भारी गर्मी के बीच भी जनसभा में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सभा में उपस्थित अपार जनसैलाब को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि बम्हनीडीह की जनता का यह उत्साह और समर्थन स्पष्ट रूप से बता रहा है कि क्षेत्र में भाजपा की लहर है और जनता का पूरा आशीर्वाद भाजपा के साथ है

 यह बम्हनीडीह के स्वर्णिम भविष्य का शंखनाद: अनुज शर्मा जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी सभा नहीं है, यह बम्हनीडीह के स्वर्णिम भविष्य का शंखनाद है! जनता का यह असीम आशीर्वाद बता रहा है कि कमल का फूल यहाँ पूरी शान से खिलने जा रहा है। भाजपा का मतलब ही है ‘विकास की गारंटी’। केंद्र में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की डबल इंजन की सरकार और राज्य की हमारी विष्णु देव साय जी सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ के कोने-कोने को संवार रही है। अब बारी बम्हनीडीह की है! जैसे ही आप रमेश डडसेना जी और भाजपा के पार्षदों को चुनकर लाएंगे, यहाँ विकास की रफ्तार और तेज़ होगी। बुनियादी सुविधाओं से लेकर युवाओं के रोजगार और माताओं-बहनों के सम्मान तक, हर वादा पूरा किया जाएगा। हमारे अध्यक्ष पद के कर्मठ, ईमानदार और आप सबके सुख-दुख के साथी  रमेश कुमार डडसेना  और हमारे सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए आज पूरा बम्हनीडीह एक सुर में खड़ा हो गया है। रमेश  एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जो सत्ता के लिए नहीं, बल्कि आपकी सेवा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहते हैं। इनके हाथों में बम्हनीडीह का भविष्य सुरक्षित है। मैं आप सभी से करबद्ध प्रार्थना करने आया हूँ कि आने वाली तारीख को अपनी और अपने बच्चों की तरक्की के लिए, बम्हनीडीह की खुशहाली के लिए भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं। आपका एक-एक वोट बम्हनीडीह को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

इस अवसर पर  मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब , सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष  अनुराग सिंहदेव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष  राहुल टिकरिहा, भाजपा नेत्री श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता साथी व नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811