Let’s travel together.

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को समाज ने किया बहिष्कृत,पथरी में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने की 10 लाख की घोषणा

0 59

    सुरेंद्र जैन धरसीवां

पथरी में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सामिल हुई उन्होंने विभिन्न कार्यों के लिए दस लाख रुपए की घोषणा की तो वहीं कुछ दिन पूर्व तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को समाज से बहिष्कृत लेने का निर्णय लिया गया

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज का प्रकरण बैठक कार्यक्रम में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने ग्राम पथरी में 10 लाख रुपए ग्राम पंचायत को विकास कार्य हेतु देने की घोषणा की इसके साथ ही समाज के लोगों को अपने उद्बोधन भाषण में कहा कि समाज एक परिवार की तरह है इसे एकल परिवार न बनाकर सम्मिलित परिवार की तरह सजा कर रखना है, उन्होंने विदेश मैं रह रहे है एकल परिवारों का उदाहरण देकर बताया कि पहले विदेश में मां-बाप को छोड़कर अलग रहने की प्रथा चली थी परंतु वर्तमान स्थिति में वही लोग आज अकेला महसूस कर रहे हैं और संयुक्त परिवार में रहने की इच्छा बता रहे हैं । हमारा मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भी एक संयुक्त परिवार की तरह है । इसे सजों कर रखना हम सब का कर्तव्य है। समाज के प्रकरण बैठक में आवैदको के द्वारा कुल 25 प्रकरण आए थे जिसमें से बाईस का निराकरण हुए। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिलदा राज के राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा ने बताया कि मेरे कार्यकाल में मनवा कुर्मी समाज तिलदा के छात्रावास परिसर में नवीन हाल एवं रसोई घर निर्माण किया गया है साथ ही कोहका स्थित कुर्मी सदन में दुकानों का निर्माण कार्य किया गया है तथा कुर्मी सदन को वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रम हेतु व्यवस्थित बनाया गया है कुर्मी सदन में भवन निर्माण के लिए प्रक्रिया जारी है। समाज के लोगों को हिदायत देते हुए ठाकुर राम वर्मा ने कहा है कि समाज एक परिवार है समाज के भीतर हम सबको मिलजुल कर रहना चाहिए। वही मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा तिलदा नेवरा के समीप ग्राम बहेसर में एक सामाजिक व्यक्ति के द्वारा 7 वर्ष की बच्ची के साथ कुकर्म किया गया था जिसके लिए पूरे समाज द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही कुकर्म व्यक्ति को कुर्मी समाज से हमेशा के बहिष्क्रत भी किया गया है। कुर्मी समाज का प्रकरण बैठक सवेरे ग्यारह बजे से चालू होकर शाम सात बजे तक निरंतर जारी रहा। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से तिल्दा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती चंद्र कला खुमान वर्मा सहित ग्राम पथरी के सरपंच श्रीमती कल्याणी आडिल, तिल्दा राज के संरक्षक महेश नायक उपस्थित रहे। समस्त अतिथियों का फूल माला एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । साथ ही ग्राम पथरी के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। समस्त स्वजनों के लिए भोजन व्यवस्था ग्राम पथरी इकाई के द्वारा किया गया था जिन में मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती कल्याणी आडिल, रूपेश बघेल, ताराचंद आडिल, शेषनारायण बघेल, सुनील बन्छोर, भूपेंद्र आडिल, तिलक वर्मा, मानसिंह वर्मा दीपक बघेल, नीलकंठ आडिल, दुष्यंत बघेल एवं लखन वर्मा आदि के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811