सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा ने प्रथम प्रधानमंत्री, एवं आधुनिक भारत के निर्माता देश के औद्योगिक विकास के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया ओर श्रद्धासुमन अर्पित किए
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा द्वारा रेस्ट हाउस, धरसींवा में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके देश निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना, शिक्षा के विस्तार, वैज्ञानिक सोच के विकास एवं आधुनिक भारत की परिकल्पना में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। उनके विचार, सिद्धांत एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष आशीष वर्मा, दुर्गेश वर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, लेखू वर्मा कोषाध्यक्ष, कमल साहू, मोहन साहू, साहिल ख़ान, कैलाश जयश्वाल, नारद साहू, सुरेश साहू, मधु वर्मा, श्रेयांश परगनिहा, बिट्टू शर्मा, निर्मल मार्कण्डे, रोशन डहरिया, लक्ष्मीकांत साहू, इसराइल ख़ान,तुका,इरफ़ान आलम, उत्तम वर्मा कान्हा सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने पंडित नेहरू जी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया