म.प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह जादौन पातालकोट एक्सप्रेस से जनरल बोगी में बैठ गंजबासौदा पहुंचे
गंज बासौदा विदिशा। म.प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह जादौन पातालकोट एक्सप्रेस से जनरल बोगी में बैठ गंजबासौदा पहुंचे।इस दौरान श्री जादोंन ने ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा करते हुए आम यात्रियों एवं मथुरा जा रहे 84 कोस परिक्रमा श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया ।

श्री जादौन ने यात्रियों की समस्याएं सुनीं तथा श्रद्धालुओं से आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं। डॉ जादोन का सहज एवं जनसामान्य से जुड़ाव सभी यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
