Let’s travel together.

21 कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ शुरू भगवा ध्वज के साथ निकली कलश शोभा यात्रा, हनुमंत कथा के साथ दिव्य दरबार का हुआ शुभारंभ

0 42

 सी एल गौर  रायसेन

शहर की कलेक्ट्रेट कॉलोनी स्थित प्राचीन हरिहर आश्रम श्री हनुमान मंदिर, रामपुर में से 21 कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ, हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन के पहले दिन सुबह कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भगवा ध्वज के साथ भाग लिया।

कलश यात्रा सुबह 10 बजे वार्ड क्रमांक 9 मिश्र तालाब स्थित गणेश मंदिर से शुरू हुई, यह यात्रा माता मंदिर चौराहा, जिला अस्पताल के सामने से होते हुए सांची मार्ग से यज्ञ स्थल प्राचीन हरिहर आश्रम श्री हनुमान मंदिर पहुंची, यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं। जबकि श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज और धार्मिक पताकाएं लिए हुए थे, यात्रा में एक रथ पर विराजमान भोलेस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति के पदाधिकारी कॉलोनीवासी, नगर के नागरिक कलश शोभा यात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुए।

इस आयोजन में भोलेस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हनुमंत कथा और दिव्य दरबार के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। हनुमंत कथा दोपहर 3 बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक जारी रहेगी। यज्ञाचार्य पंडित रामजीकृष्ण महाराज इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

समिति ने नगर और आसपास के श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभलेने की अपील की है। इसके अतिरिक्त, यजमान बनने के इच्छुक श्रद्धालुओं से संपर्क करने का आग्रह भी किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |     शिवपुरी में सड़क निर्माण में लापरवाही पर फर्म ब्लैकलिस्ट होगी , 28.46 लाख की बैंक गारंटी राजसात करने के आदेश     |     कोलारस में प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक और प्रशिक्षण सम्पन्न       |     मध्यप्रदेश की पर्यटन क्षमता को मिलेगा वैश्विक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, हिंदू समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी     |     दसई में बारिश के बीच बालक के अंतिम संस्कार तस्वीरें वायरल     |     दसई में 2 अगस्त से आयोजित होगा सात दिवसीय ‘विशाल स्वास्थ्य शिविर     |     दसई में नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा व किसान मोर्चा जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत     |     कलेक्टर ने किया मूंग उपार्जन केंद्र पगनेश्वर का निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811