Let’s travel together.

सन्तान की सौभाग्यता और दीर्घायु आयु की कामना को लेकर धूमधाम के साथ कमरछठ (हलषष्ठी) का त्योहार मनाया गया

0 164

सुरेंद्र जैन धरसीवा

ग्राम निनवा मे शनिवार को ग्रामीणों द्वारा सन्तान की प्राप्ति, सन्तान की सौभाग्यता और दीर्घायु आयु की कामना को लेकर धूमधाम के साथ कमरछठ (हलषष्ठी) का त्योहार मनाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पुरोहित भागवत आचार्य पंडित संजय शर्मा जी, निनवा वाले के सानिध्य मे विधि विधान के साथ माता हलषष्ठी की पूजा की गई तत्पश्चात आचार्य शर्मा द्वारा माता हलषष्ठी के व्रत के संबद्ध मे कथा भी सुनाई गयी. आचार्य शर्मा ने बताया कि शास्त्रों मे भाद्र कृष्ण पक्ष षष्ठी के दिन माता हलषष्ठी व्रत उपवास का विधान बताया गया है.

इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भैया बलराम जी का भी जन्म हुआ था. पंडित शर्मा ने बताया कि इस दिन माताएं बहने सन्तान की कामना और उनकी दीर्घायु आयु की कामना को लेकर माता हलषष्ठी की पूजा करते है. इस दिन पूजा मे अन्न जल अर्थात पसहर चावल, महुए के फल और पत्ते, लाई, भैंस का दूध, दही. घी, इत्यादि का उपयोग किया जाता है. इस दिन गाय के दूध, दही का उपयोग नहीं किया जाता है. हल चले हुए जमीन के वस्तु का उपयोग नहीं किया जाता. हल चले हुए जमीन पर मातायें बहनो को चलना निषेध माना गया है. इस प्रकार व्रत का विधान बताते हुए आचार्य शर्मा ने इस सन्दर्भ मे कथा अंतर्गत कहा कि पूर्वकाल मे चंद्रव्रत नाम का एक राजा हुआ जिनकी पत्नी का नाम सुवर्णा थी. उनके एक पुत्र भी थे. राजा ने अपने राज्य मे बहुत बड़ा तालाब खुदवाया लेकिन दुर्भाग्य वश उस तालाब मे जल नहीं निकला. तालाब सूखा रह गया. राहगीर आते जाते समय सूखे तालाब को देखकर राजा को गाली देने लगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811