Let’s travel together.

शिवपुरी में सड़क निर्माण में लापरवाही पर फर्म ब्लैकलिस्ट होगी , 28.46 लाख की बैंक गारंटी राजसात करने के आदेश

0 21

  – कलेक्टर ने कहा गुणवत्ताहीन काम बर्दाश्त नहीं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर एक फर्म के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उसकी बैंक गारंटी भी राजसात की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री पुष्कल प्रताप ने बताया कि शिवपुरी-झांसी फोरलेन NH-3 का पुराना शहरी भाग, जिसकी लंबाई 2.40 किमी है, के सुधार कार्य का अनुबंध मेसर्स पीताम्बरा आइडियल कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. ग्वालियर के साथ किया गया था। एजेंसी को सुधार के निर्देश दिए जाने के बावजूद काम की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया।

इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री द्वारा फर्म की 28.46 लाख रुपये की बैंक गारंटी राजसात करने की कार्रवाई की गई है। इसके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा ठाठीपुर, ग्वालियर को पत्र भेजकर राशि विभाग के नाम डिमांड ड्राफ्ट के रूप में भेजने को कहा गया है।

साथ ही फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के संबंध में अधीक्षण यंत्री, लोक निर्माण विभाग, ग्वालियर परिक्षेत्र को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय-सीमा और गुणवत्ता का पालन न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।विभाग ने कहा है कि सड़कों की मरम्मत और निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811