– जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को दिलाई जिम्मेदारी,
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
रायसेन जिले की बाड़ी तहसील में जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जुमे की नमाज के बाद आयोजित विशेष कार्यक्रम में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें मुफ्ती हसीब साहब को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष सदर चुना गया।
कार्यक्रम की शुरुआत चिंतामन चौराहे पर हुई, जहां स्थानीय नागरिकों ने जमीअत उलमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना हामिद साहब का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद स्थानीय मदरसा दारूल उलूम इस्माईलिया में जुमे की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर जमीअत उलमा बम्होरी के अध्यक्ष मौलाना वाजिद साहब ने तकरीर करते हुए जुमे की नमाज पढ़ाई।
नमाज के बाद आयोजित दीनी मजलिस में जिला उपाध्यक्ष मौलाना अजहर साहब तथा जिला अध्यक्ष मौलाना हामिद साहब ने संगठन की एकता, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और कौम की बेहतरी पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन जहांजेब खान ने किया।
बैठक में स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्र के उलमा-ए-किराम की मौजूदगी में विचार-विमर्श के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जमीअत उलमा-ए-हिंद, बाड़ी तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी
सदर (अध्यक्ष): मुफ्ती हसीब साहब,नाइब सदर: मौलाना अबू बक्र साहब नाइब सदर: हाफिज़ अब्दुल लतीफ साहब,नाइब सदर: हाफिज़ जकारिया साहब जनरल सेक्रेटरी: मौलाना अब्बास साहब,सेक्रेटरी हाफिज़ उमर साहब,सेक्रेटरी: हाफिज़ मुआज़ (साइम) साहब,सेक्रेटरी: हाफिज़ नईम साहब,सेक्रेटरी: हाफिज़ हमज़ा साहब,सेक्रेटरी: हाफिज़ तौहीद साहब,खजांची (कोषाध्यक्ष): हाफिज़ मुहम्मद फहीम साहब,नाइब खजांची: हाफिज़ वसीम साहब,मीडिया प्रभारी: जावेद खान पत्रकार
कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष मौलाना हामिद साहब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर सम्मानित किया तथा उन्हें संगठन और समाज की सेवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प दिलाया। उपस्थित लोगों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।