Let’s travel together.

साप्ताहिक हाट बाजार बदहाल, मूलभूत सुविधाओं का अभाव:बारिश में कीचड़-पानी से परेशानी

0 8

सी के पारे  रायसेन

औबेदुल्लागंज नगर परिषद के गठन के दशकों बाद भी नगर मे व्यवस्थित नहीं हो सका हॉट बाजार इसके चलते सब्जी विक्रेता सड़क किनारे या खुले स्थानों पर व्यापार करने को मजबूर हैं।

बारिश के मौसम में उन्हें विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जहां सब्जियों को पानी से बचाने के लिए प्लास्टिक का सहारा लेना पड़ता है और कई बार तेज बारिश से आर्थिक नुकसान भी होता है।

मैन रोड़ के समीप वार्ड संख्या-4 में स्थित सब्जी साप्ताहिक बाजार की स्थिति सबसे अधिक खराब है। बारिश के दौरान यह क्षेत्र कीचड़ और जलजमाव से भर जाता है। सब्जी विक्रेताओं, ग्राहकों और पास विद्यालय के छात्र-छात्राओं को इसी गंदगी और फिसलन भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी वार्ड से लगातार नगर परिषद पार्षद और बाद में नगर परिषद के अध्यक्ष चुने गए, लेकिन सब्जी विक्रेताओं की मूलभूत समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। इस नगर परिषद का भी कार्यकाल समाप्ति की ओर है लेकिन समस्या तस की जस बनी हुई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811