कार्यक्रम में शामिल हुए अध्यक्ष राकेश शर्मा,जनपद अध्यक्ष अर्चना पोरते
मुछेल से चांदपुर तक प्रधानमंत्री सड़क निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन, बारला में नवीन पंचायत भवन का किया लोकार्पण
सी एल गौर रायसेन
जनपद पंचायत सांची के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुछैल से चांदपुर तक ढाई किलो मीटर दूरी वाली प्रधानमंत्री सड़क निर्माण के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी द्वारा भूमिपूजन किया गया,इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जनपद अध्यक्ष सांची श्रीमती अर्चना पोरते, ईई लोकनिर्माण, प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क इकाई के अधिकारी, सांची जनपद पंचायत के सीईओ, जनपद सदस्य,सरपंच सचिव सहित क्षेत्र के ग्रामीण जन मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदीजी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह जी,के कुशल निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों की तेजी के साथ शुरुआत हुई है गांव मंजरा टोलो तक जनता के लोगों को पक्की सड़क सुविधा प्रदान की जा रही है जिसका ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम मूछेल से चमंदपुर तक निर्मित होने वाली सड़क का भूमि पूजन हुआ है,निश्चित ही इसका लाभ इस क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

इस अवसर पर मौजूद सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा हमारे सांची क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात दी गई है क्षेत्र में 46 सड़कों के 2 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी । सांसद एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह जी, सीएम मोहन यादव जी का सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर सभी अतिथियों का खरवई मंडल अध्यक्ष मिथिलेश पटेल, सहित सरपंच, जनपद सदस्य एवं ग्रामीणजन द्वारा स्वागत किया गया।
ग्राम बारला में नवीन पंचायत भवन का कन्या पूजन के साथ हुआ लोकार्पण
सांची जनपद पंचायत के तहत आने वाले ग्राम बारला में नवनिर्मित आधुनिक तकनीक से निर्मित किए गए नबीन पंचायत भवन का लोकार्पण विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा सर्व प्रथम कन्यापूजन किया इसके बाद फीता काटकर नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण किया इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बताया एवं आधुनिक तकनीक से निर्मित किए गए नवीन पंचायत भवन की सराहना करते हुए कहा कि अब पंचायत क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोरते, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गंगाराम चौकसे, भाजपा नेता राकेश तोमर, दातार सिंह मीणा, सांची जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, सरपंच, सचिव, सहित बारला गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।