Let’s travel together.

सीए फाइनल का रिजल्ट घोषित, इंदौर की शिखा को आल इंडिया दूसरी रैंक

117

इंदौर। सीए फाइनल का रिजल्ट मंगलवार सुबह घोषित कर दिया गया। इंदौर से आल इंडिया दूसरी रैंक। पहली दूसरी रैंक में सिर्फ एक अंक का अंतर। इंदौर की शिखा जैन ने आल इंडिया रैंकिंग में संयुक्त तौर पर दूसरा नंबर हासिल किया है। वहीं दिल्ली के हर्ष चौधरी पहले नंबर पर रहे। हर्ष चौधरी ने कुल 800 में से कुल 618 अंक हासिल किए। वहीं इंदौर की शिखा ने 617 अंक हासिल किए। मेंगलुरू की रामयाश्री ने भी 800 में से कुल 617 अंक हासिल कर आल इंडिया स्तर पर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया। नई दिल्ली मानसी अग्रवाल कुल 613 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। नंवबर में हुए सीए फाइनल ईयर की परीक्षा के ग्रुप वन में कुल 65291 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 13969 विद्यार्थी पास हुए। वहीं ग्रुप दो में कुल 64775 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 12053 विद्यार्थी पास हुए। वहीं 29242 विद्यार्थी दोनों में समग्र रूप से शामिल हुए। इनमें से 3243 ही परीक्षा में सफल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |     शिक्षा के क्षेत्र में असफल रहे राज्य शिक्षा केंद्र को तुरंत बंद कर देना चाहिए -मुरारी सोनी कर्मचारी नेता     |     झुकने में ही जीवन की सार्थकता है – मुनि श्री श्री चंद्र सागर महाराज     |     मेडिकल कॉलेजों की मेस में शाकाहार- मांसाहार की अलग व्यवस्था     |     श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के विधानसभा संचालन संबंधी अनेक प्रसंग आज भी प्रेरणादायी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बलराम कृषि महोत्सव में सागर जिले के किसानों से वर्चुअली जुड़े     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811