Let’s travel together.

कोलारस में प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक और प्रशिक्षण सम्पन्न  

0 18

– जन-जागरूकता अभियानों के लिए बनाई गई कार्ययोजना  

– स्वैच्छिकता और जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग विकासखंड कोलारस द्वारा संवाद योजना के अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत नगर परिषद कोलारस के सभा हॉल में प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी माह में परिषद द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न जन-जागरूकता और जनभागीदारी आधारित अभियानों के प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका सोंटू शिवहरे, संभाग समन्वयक सुशील बरूआ, जिला समन्वयक डॉ. रीना शर्मा, कृषि अधिकारी रवि उपाध्याय, अभिलाख बाबू, जूली शर्मा, विकासखंड समन्वयक रामकुमार तिवारी और कुंदन राजपूत सहित अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संभाग समन्वयक सुशील बरूआ ने कहा कि समाज में स्वैच्छिकता का भाव विकसित करने में प्रस्फुटन समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समितियों से जन-जागरूकता और जनभागीदारी आधारित गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया

जिला समन्वयक डॉ. रीना शर्मा ने प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के उद्देश्य और परिषद की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाताओं और सीएम सोशल इंटर्न द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही आगामी गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिषद की योजनाओं का उद्देश्य समाज में जनभागीदारी बढ़ाना और स्वैच्छिक सेवा की भावना को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का संचालन राजू कुशवाहा ने किया और आभार प्रदर्शन कल्याण राजावत ने व्यक्त किया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समितियों और नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता तथा सीएम सोशल इंटर्न शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811