Let’s travel together.

शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, हिंदू समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

0 21

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

राजगढ़ के दलपुरा में फोरलेन के पास और धोबी घाट के समीप स्थित शासकीय भूमि को लेकर विवाद गहरा गया हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में हिन्दू समाज ने बताया कि ईदगाह और धार्मिक आयोजनों के लिए आवंटित की गई शासकीय भूमि पर धार्मिक स्थल की आड़ में न केवल अवैध रूप से मटन-चिकन की दुकानें संचालित की जा रही हैं, बल्कि वर्तमान में टिन शेड डालकर नवीन अवैध निर्माण भी किया जा रहा है।

समाज ने इस निर्माण को जनहित व न्यायहित में पूरी तरह अवैधानिक बताते हुए तत्काल रोकने और पुराने अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी बताया कि जिस स्थान पर यह निर्माण किया जा रहा है, उसके ठीक पास आदिवासी समाज का मांगलिक भवन स्थित है, जहाँ इस प्रकार की मटन-चिकन की दुकानों का संचालन सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत अनुचित है। इसके अलावा, समीप ही प्रसिद्ध मोहनखेड़ा जैन तीर्थ भी स्थित है, जिसकी पवित्रता और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे व्यावसायिक व अवैध निर्माणों पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। हिंदू समाज ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते उचित और वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होगा।

ज्ञापन के दौरान जितेंद्र बागड़िया, लखन पँवार, राकेश परवार, चंदन शर्मा, मोतीसिंह राठौड़, गोपाल सोनी, धर्मेंद्र मंडलोई, राकेश सिंगार, नीलेश सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल व ओंकारलाल जाट, प्रीतम ठाकुर, चिंटू चौहान, श्रवण राठौड़, शुभम जोक्शन, रोहित यादव सहित अन्य मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811