Let’s travel together.

विधायक डा.प्रभुराम चौधरी पहुंचे मनकापुर, -मृतक के परिवार को चार लाख की सहायता राशि का दिया चैक

0 194

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत कढ़ैया के मनकापुर नाले में युवक अजय अहिरवार की नाले के पानी मे बहने से मृत्यु हो गई थी ।मृतकके परिवार से मिलने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री डा पचौधरी ने कहा मे इस दुख की इस घड़ी में आपके साथ हूं।सरकार भी आपके साथ खड़ी है।मृतक के पिता रामसिंह अहिरवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चैक भी दिया।
29 जुलाई मंगलवार को ग्राम पंचायत कढ़ैया के मनकापुर गांव में अजय अहिरवार पिता रामसिंह अहिरवार की गांव के पास से निकले नाले में नहाने गया था नाले में तेज उफ़ान होने से अजय बह गया ‌था ।इसकी सूचना स्थानीय एवं परिवार के लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को‌‌ दी जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तीन दिन की मेहनत के बाद ग गांव से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर सेहजपुर नाले की पुलिया पर झाड़ियां में अजय का शव मिला।गैरतगंज पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंपा।

जब इस घटना की जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी को मिली तो वो शनिवार को मनकापुर गांव अजय के घर पहुंचे। परिवार जनों से मिले उन्होंने कहा मैं इस दुख की घड़ी में आपके साथ हूं जो भी मदद मुझे बनेगी मैं करूंगा ।उन्होंने चार लाख रूपए का चेक अजय के पिता रामसिंह अहिरवार को दिया। उन्होंने यहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से कहा इस परिवार के लोगों की जो भी समस्या है उसे शीघ्र हल करें। मनकापुर गांव के लोगों आवेदन पत्र देकर रिपटे पर पुल की मांग की प्रधानमंत्री सड़क की मरम्मत कार्य कराने एवं अन्य समस्याएं रखीं ।विधायक ने कहा अधिकारियों से चर्चा कर इनका हल शीघ्र कराएंगे ।
इस मौके पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष देहगांव वीर सिंह पटेल, भाजपा नेता भागचंद चौरसिया, ‌ जन भागीदारी समिति अध्यक्ष हरिनारायण धाकड़, सरपंच रूप सिंह अहिरवार‌ सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, महामंत्री देवी सिंह अहिरवार, गजेंद्र राणा, एसडीएम सौरभ मिश्रा तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत,‌ नायब तहसीलदार हर्ष गुप्ता, पटवारी नन्दकिशोर अहिरवार, सचिव अवध ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811