सुरेंद्र जैन धरसीवा
केंद्र की डबल इंजन सरकार किसानों ओर आम जनता को परेशान कर रही है। यह कहना है पूर्व विधायक श्रीमती अनिता शर्मा का रविवार को डीजल पेट्रोल की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा के अध्यक्ष आशीष वर्मा की अगुवाई में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि एक तरफ मोदीजी किसानों की आय दो गुनी करने की बात करते हैं तो दूसरी तरफ डीजल पेट्रोल तो कभी गैस कभी नौटबंदी कर जनता को किसानों को लाइन में लगवाते हैं उन्हें परेशान करते हैं आज डीजल की समस्या के चलते किसान अपना कृषि कार्य भी नहीं कर पा रहा।

इधर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की मानसिकता जन विरोधी है यदि जन हितैषी होती तो कभी जनता को परेशान नहीं करती आम जन मानस को गरीब मजदूरो को सैंकड़ो किलो मीटर पैदल नहीं चलवाती नौटबंदी कर जनता को लाइन में नहीं लगवाती ओर डीजल पेट्रोल गैस के लिए परेशान नहीं करती
प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल ने कहा कि केंद्र की डबल इंजन सरकार अपने ही देश के किसान भाइयों मजदूर भाइयों ओर आम जनता को बेमतलब आवश्यक वस्तुओं के लिए भी परेशान करती रहती है
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते आज प्रदेश ओर देश के किसानों की कमर टूट रही है कृषि कार्य के समय डीजल नहीं मिल रहा तो कभी खाद यूरिया नहीं मिलता आम जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार से त्रस्त हो चुकी है
धरना प्रदर्शन आंदोलन में मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा साहिल खान महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती नीतू साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी संगठन के कार्यकर्ता सामिल हुए