सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज/बेगमगंज रायसेन
जिले के बेगमगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगमगंज के नजदीकी ग्राम ध्वाज में खड़ी एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलकर पूरी तरह राख हो गई।

ग्राम ध्वाज में खड़ी बाइक में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाइक में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।