Let’s travel together.

आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

0 52

सागर। गुना जिले के आरोन में चातुर्मास कर रहे जैनाचार्य विद्यासागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री निरोग सागर महाराज के संघस्थ मुनि श्री निर्मोहसागर महाराज के साथ 30 जुलाई को हुई कथित अभद्रता और गाली-गलौज की घटना से सागर सहित जैन समाज में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। जैन पंचायत सभा, सागर के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गुरुवार सुबह 11:20 बजे मुनिश्री निर्मोहसागर महाराज आहारचर्या के बाद मंदिर लौट रहे थे। इसी दौरान कीर्ति सोलंकी और पूजा सोलंकी ने कथित रूप से मुनिश्री के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा जैन समाज के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गाली- गलौज की।

घटना के बाद आरोन के जैन समाज में नाराजगी फैल गई। विरोधस्वरूप दुकानों को बंद कराकर चक्काजाम किया गया। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस ने कीर्ति सोलंकी और पूजा सोलंकी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 351(3) तथा 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुकेश जैन ढाना ने कहा कि साधु-संतों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है। उन्होंने सागर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जिले में सागर सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जैन साधु-संतों के वर्षायोग चातुर्मास चल रहे हैं। ऐसे में संबंधित पुलिस थानों एवं चौकियों के प्रभारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुश्काबाद बीट में रात 10 बजे वन विभाग की दबिश, आधा हेक्टेयर वन भूमि पर हो रही थी जुताई     |     दीपावली से पहले हाट बाजारों में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा की उम्मीद     |     हाईवे-18 पर अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलटा नया ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक     |     दो साल बाद भी अधूरा 334 लाख का सड़क निर्माण, गिट्टियों पर फिसलकर घायल हो रहे ग्रामीण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दादा-दादी दिवस, नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन     |     विधायक के युवा संवाद को लेकर गरमाई सियासत     |     ग़ैरतगंज डबल लॉक केंद्र में खाद का पर्याप्त स्टॉक, किसानों को नहीं होगी डीएपी-यूरिया की किल्लत – कलेक्टर रोहित सिसोनिया      |     गृह मंत्री अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिली विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा     |     धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू     |     नजीराबाद पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार का मादक पदार्थ जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811