Let’s travel together.

रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश

0 35

थाना सिलतरा में उद्योग प्रबंधन एवं HR अधिकारियों की बैठक, सुरक्षा एवं सत्यापन व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

  सुरेंद्र जैन धरसीवां

रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना सिलतरा में क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन एवं मानव संसाधन (HR) अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) एवं नोडल अधिकारी (अप्रवासी भारतीय) श्री अभिषेक झा ने सभी फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देशित किया कि उनके यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों, श्रमिकों एवं मजदूरों का अद्यतन विवरण नियमित रूप से थाना सिलतरा में उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यदि किसी औद्योगिक इकाई में कोई अप्रवासी भारतीय (NRI), विदेशी नागरिक अथवा अन्य राज्य से आए श्रमिक कार्यरत हों, तो उनकी जानकारी भी नियमानुसार तत्काल थाना में उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक सत्यापन एवं सुरक्षा संबंधी कार्यवाही समय पर सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उद्योग प्रबंधन को यह भी निर्देश दिए गए कि नए कर्मचारी के कार्यभार ग्रहण करने, कर्मचारी के कार्य छोड़ने अथवा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सभी उद्योगों को अपने कर्मचारियों का रिकॉर्ड अद्यतन रखने एवं पुलिस सत्यापन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करने हेतु कहा गया।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि उद्योगों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम तथा औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। बैठक में उपस्थित सभी उद्योग प्रतिनिधियों ने पुलिस के निर्देशों का पालन करने एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

रायपुर (ग्रामीण) पुलिस आमजन एवं औद्योगिक इकाइयों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, विदेशी नागरिक, अप्रवासी भारतीय अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल टोल-फ्री नंबर 1800 233 1905 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल, थाना प्रभारी सिलतरा राजेन्द्र सिंह कँवर एवं थाना सिलतरा का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811