Let’s travel together.

स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत 7 घायल

102

आष्टा। इंदौर-भोपाल हाईवे मार्ग पर हाईवे ट्रीट डोडी के समीप स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वाहन में 8 लोग सवार थे, सभी घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे लेकर वह सागर रवाना हो गए।

जावर के नगर निरीक्षक मदन इवने ने बताया कि थाना जावर में 14 जनवरी की सुबह 5.15 बजे हाइवे ट्रीट डोडी के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी 04 एसएच 8888 अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमे कुल आठ लोग सवार थे। घायलों में निहाल पिता धर्मेन्द्र उम्र 22 साल, अभी साहू पिता अनिल साहू उम्र 30 साल, नवीन स्व मुन्नालाल कोटी उम्र 28 साल, आकाश सेन पिता राजवर सेन उम्र 22 साल, शुभम कोठारी पिता नन्नूलाल कोठारी उम्र 26 साल, रितिक साहू पिता विरेन्द्र साहू उम्र 21 साल, सत्यम खटीक पिता राकेश खटीक उम्र 26 साल एवं मुकेश पिता नन्नुलाल साहू उम्र 25 साल निवासी संत कवीर वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर अपने घर सागर से महांकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। इस दौरान जहां सात लोग घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां निहाल पिता धर्मेन्द्र उम्र 22 साल निवासीगण संत कवीर वार्ड थाना मोतीनगर जिला सागर को सिविल अस्पाताल आष्टा में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811