Let’s travel together.

कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला

0 88

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार दोपहर लंच ब्रेक के दौरान दो छात्रों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। फुटबॉल खेलने को लेकर पहले से चल रही रंजिश के चलते कक्षा 10 के एक छात्र ने कक्षा 12 के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में घायल छात्र के पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं। स्कूल प्रबंधन ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सागर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। हमलावर छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि स्कूल परिसर में चाकू कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811