विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश
सी के पारे रायसेन
विश्व बाघ दिवस के अवसर पर गत दिवस रायसेन में वन विभाग द्वारा‘‘राइड फॉर टाइगर‘‘वाहन रैली निकली गई।वन मंडल कार्यालय द्वारा बाघ दिवस पर रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का संदेश दिया गया।वाहन रैली को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा वन मण्डल कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।वाहन रैली में विधायक डॉ चौधरी,डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला,उपवन मंडलाधिकारी रजनीश शुक्ला,रेंजर प्रवेश पाटीदार,स्टेनो दीपेंद्र राजावत,संजय मौर्य डिप्टी रेंजर,स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित वन विभाग केअधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए। विश्व बाघ दिवस के अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि बाघ केवल हमारी जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा ही नहीं,बल्कि प्रकृति के संतुलन और स्वस्थ पर्यावरण के भी प्रतीक हैं। हम सभी का दायित्व है कि वन्यजीवों एवं उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण के प्रति जागरूक होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं समृद्ध पर्यावरण का निर्माण करें। विश्व बाघ दिवस पर राइड फॉर टाइगर रैली शहर के मुख्य मार्ग सागर रोड पाटनदेव से होती हुई भोपाल रोड किला पहाड़ी तक पहुंची रैली का समापन वन मंडल कार्यालय रायसेन पर हुआ। यहां पर वन मंडलाधिकारी प्रतिभा शुक्ला की कार्यशैली की प्रशंसा करना भी नितांत आवश्यक हुआ है क्योंकि जब से वन मंडलाधिकारी ने रायसेन वन मंडल का कार्यभार संभाला है तभी से चाहे अतिक्रमण हटाओ अभियान हो,लकड़ी माफियाओं की धर पकड़ हो या वनक्षेत्र में खनिज संपदा के उत्खनन का मसला हो सभी पर सिकंजा बखूबी कशा जा चुका है। वहीं वन परिक्षेत्र गढ़ी में रेंजर के पद पर पदस्थ रहे रजनीश शुक्ला जो कि वर्तमान में वनमंडल कार्यालय रायसेन में उपवन मंडलाधिकारी के पद पर आसीन हैं की कार्यशैली भी पूर्व से ही कर्तव्यनिष्ठ रही है क्योंकि भारतीय संविधान में निहित प्रावधानों के मुताबिक जब किसी कर्मचारी अधिकारी की नियुक्ति की जाती है तत्समय यह शपथ दिलाई जाती है कि संबंधित अधिकारी कर्मचारी उसके विभाग के प्रति पूर्ण निष्ठा,कर्तव्यपरायणता के साथ पदीय कर्तव्यों का निर्वहन करेगा,सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में वह किसी भी तरह की कोताही एवं लापरवाही नहीं बरतेगा उस शपथ को उपवन मंडलाधिकारी रजनीश शुक्ला सदैव पूर्ण करते रहे हैं ऐसी चर्चा आमजन में व्याप्त है।