जनहित में समर्पित मोहन राजपूत के निधन से शोक की लहर
सुरेंद्र जैन धरसीवा
वरिष्ठ पत्रकार एवं तिल्दा नेवरा तहसील श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष मोहन राजपूत का 63 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका जाना जनहित के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, तिल्दा-नेवरा तहसील के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राजपूत का आज सुबह 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया।मोहन राजपूत ने पत्रकारिता के माध्यम से हमेश जनहित के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर एक सच्चे कलमकार की भूमिका का निष्पक्ष निर्भीकता ओर बेहद ईमानदारी के साथ कार्य किया उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं नगर में शोक की लहर है।
श्री राजपूत लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे और सामाजिक सरोकारों से संबंधित विषयों को भी प्रमुखता से उठाते रहे।
उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।उनकी अंतिम संस्कार यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके निज निवास, नेवरा से निकलेगी।तिल्दा नेवरा एवं धरसीवा के पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।