Let’s travel together.

अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र

0 34

राजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मिक शांति और परमात्मा से जुड़ने का दिया संदेश

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सांची सेंटर द्वारा शुक्रवार को अपना घर आश्रम में ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधने एवं राजयोग ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम के सभी सदस्यों एवं स्टाफ को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सांची सेंटर की इंचार्ज बीके भारती बहन ने आश्रम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलने की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, परमात्मा की स्मृति, सकारात्मक चिंतन और आत्मविश्वास मनुष्य को कठिन परिस्थितियों से सामना करने की आंतरिक शक्ति प्रदान करते हैं।

इसके बाद ब्रह्माकुमारी किरणबाला बहन ने आश्रम के सदस्यों एवं स्टाफ को राजयोग ध्यान कराया। उन्होंने आत्मा और परमात्मा के संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजयोग के माध्यम से मन को शांत कर आत्मिक शक्ति का अनुभव किया जा सकता है। ध्यान के दौरान सभी को स्वयं को शांत एवं शक्तिशाली आत्मा समझकर परमात्मा से अपना संबंध जोड़ने का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपना घर आश्रम के सभी सदस्यों एवं स्टाफ को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर सभी के स्वस्थ, सुखी एवं शांतिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की गई। रक्षा सूत्र को केवल बाहरी सुरक्षा का प्रतीक न मानकर आत्मिक शक्ति, सकारात्मक सोच और परमात्मा की स्मृति से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारीज की ओर से सभी सदस्यों को भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही आश्रम के सदस्यों एवं स्टाफ के लिए भोजन वितरण की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के दौरान आश्रम का वातावरण आध्यात्मिक, शांतिपूर्ण एवं आनंदमय बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |     रीवा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बहनों से बंधवाई राखी     |     वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अमरकंटक में मनाया गया श्रावणी पर्व     |     महंगाई की मार से फीका रहा रक्षाबंधन, फिर भी भाइयों की कलाइयों पर सजी बहनों की राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811