विधायक जनप्रतिनिधियों ने की गौ-पूजा,
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी स्थित कामधेनु गौशाला में शनिवार को गौ-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश की गौशालाओं में अधिकारियों द्वारा नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण तथा जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से गौ-पूजन और सामाजिक सहभागिता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सहायक संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, रायसेन के मार्गदर्शन में गढ़ी की कामधेनु गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री डाक्टर प्रभूराम चौधरी,पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक श्री एस.के. कपूर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विधिवत गौ-पूजन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री सोनू मीड़ा देहगांव मंडल अध्यक्ष श्री वीर सिंह पटेल, गैरतगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पठ्या,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने गौशाला में गोवंश की सेवा एवं संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौ-सेवा को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

गौशालाओं के नियमित निरीक्षण के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं का नियमित रूप से भौतिक भ्रमण एवं निरीक्षण करें। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि गौशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, स्वच्छ पेयजल, शेड एवं सुरक्षित आवास की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहे। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाने पर जोर
निकायों एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश को सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और गोवंश की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अनुदान राशि के पारदर्शी उपयोग पर जोर
गौशालाओं के कुशल संचालन के लिए शासन द्वारा बढ़ाई गई अनुदान राशि का सही, पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। गौशालाओं में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग गोवंश की बेहतर देखभाल एवं व्यवस्थाओं को मजबूत करने में किया जाए, इस पर विशेष जोर दिया गया है।
जनप्रतिनिधियों से गौ-सेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, विधायकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि वे त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर गौशालाओं में पहुंचकर गौ-पूजन करें तथा समाज को गौ-सेवा से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं का भ्रमण कर उनकी समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए आगे आने तथा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं आधुनिक बनाने में सहयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया है।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में गौ-सेवा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को स्वेच्छा से गौशालाओं की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष श्री इंद्रेश कुमार दीक्षित, जनपद सदस्य दरयाव सिंह पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री रिजवान खां, भाजपा नेता श्री भागचंद चौरसिया, श्री मोहन माहेश्वरी, श्री ऋषभ कुमार जैन, श्री सैयद दाऊद अली पटेल, श्री नीरज पंडा, श्री हरिनारायण धाकड़, श्री बृजमोहन जाटव, श्री अब्दुल्ला कुरैशी, डॉ. जोहरा, एस.के. दीक्षित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।