Let’s travel together.

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

0 19

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम का भावुक नजारा नगर की जेल में देखने को मिला। अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों ने जेल परिसर में उनके हाथों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखी जीवन की कामना की।
इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह से भरे ये पल देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर पर जेल परिसर में भावनात्मक माहौल देखने को मिला।
बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और खुशहाली की कामना की। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का यह भावुक दृश्य सभी के लिए यादगार बन गया।
बेगमगंज उप जेल में बहनों ने लिया अपराध नहीं करने का वचन

उप जेल में आज रक्षाबंधन का पर्व बंदियों को राखी बांधने पहुंची बहनों ने नम आंखों से राखी बांधते हुए मनाया। उस समय भावुकता के क्षण देखने को मिले जब कई बहने राखी बांधते -बांधते रो पड़ी तो साथ में भाई भी हिचकियों से रो पड़े।
आज जेल का वातावरण गमगीन था लेकिन राखी बांधते आई बहनों में उत्साह के साथ दुख भी था।
बहनों ने अपने भाइयों की सलामती की दुआ के साथ उनसे भविष्य में किसी प्रकार का अपराध नहीं करने का वचन भी लिया।
आज सुबह से ही जेल में बहनों का तांता लगा हुआ था जो बारी-बारी से अपने भाइयों एवं उन बंदियों को राखी बांध रही थी ।
जिनके परिवार से कोई बहन नहीं आ सकी थी।
राखी बांधवाते समय कई बंदियों की आंखों में आंसुओं की धारा जारी हो गई और बुझे भारी शब्दों से शब्दों उन्होंने बहनों के सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया ।
वहीं बहनों ने भी राखी के बांधने के साथ उनका मुंह मीठा कराकर भविष्य में किसी प्रकार का अपराध नहीं करने का वचन भी लिया। इस अवसर पर उपजेलर कमलकिशोर कोली , समाजसेवी , कई बंदियों के परिजन एवं जेल का स्टॉफ मौजूद रहा।
फोटो – बेगमगंज उप-जेल में बंदियों को राखी बांधती हुई बहनें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |     रीवा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बहनों से बंधवाई राखी     |     वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अमरकंटक में मनाया गया श्रावणी पर्व     |     महंगाई की मार से फीका रहा रक्षाबंधन, फिर भी भाइयों की कलाइयों पर सजी बहनों की राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811