Let’s travel together.

बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद 

0 36

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर

बिरगांव निगम क्षेत्र के निवासी वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझते रहे हैं। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार द्वारा ₹104 करोड़ की महत्वपूर्ण जलप्रदाय योजना स्वीकृत किए जाने के बाद निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में, कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, सुबह-शाम नियमित पानी की सप्लाई शुरू हो चुकी है।

वर्तमान में उरकुरा क्षेत्र के रहवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए 7 करोड़ 82 लाख की लागत से 10 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी बनकर तैयार हो चुकी है, वहीं लगभग 60 प्रतिशत पाइपलाइन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

शेष कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द उरकुरा क्षेत्र के घरों तक नियमित और पर्याप्त पेयजल की सुविधा पहुंचाई जाएगी।

लोक निर्माण विभाग नगर निगम बिरगांव, रायपुर के प्रभारी इकराम अहमद का कहना हे कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।
बिरगांव के हर घर तक पानी पहुंचाना हमारा संकल्प है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811