Let’s travel together.

रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक

0 31

भवानी चौक से इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर तक दुकानों और स्टॉल पर सजी राखियां, चूड़ी-कंगन व मिठाई की दुकानों पर भी रही भीड़; वाहनों की आवाजाही से कई बार लगा जाम

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही भोपाल-विदिशा हाईवे-18 स्थित हाट बाजार में खरीदारी की धूम मच गई। बाजार में चारों ओर रंग-बिरंगी राखियां सजी नजर आईं। सुबह से लेकर देर शाम तक बहनों और युवतियों की भीड़ राखियां खरीदने के लिए उमड़ती रही। रक्षाबंधन के दिन भी बाजार में राखियों की खरीदारी जारी रही, जिससे बाजार की रौनक देखते ही बनी।

भवानी चौक, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, सोसायटी सहित बाजार के विभिन्न स्थानों पर दुकानों और अस्थायी स्टॉल पर राखियों की आकर्षक रेंज सजाई गई थी। महिलाएं और युवतियां अपने भाइयों और रिश्तेदारों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदती नजर आईं। कई बहनें रक्षाबंधन पर सजने-संवरने के लिए चूड़ियां, कंगन, श्रृंगार सामग्री और अन्य सामान की खरीदारी करती भी दिखाई दीं। इसके चलते चूड़ी-कंगन और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ रही।

फैंसी से लेकर रुद्राक्ष वाली राखियों की मांग

इस बार बाजार में फैंसी और मॉर्डन लुक वाली राखियों की कई वैरायटी देखने को मिली। रेशमी धागों से बनी राखियों के साथ सोने-चांदी जैसे तारों की डिजाइन वाली राखियां, माणक-मोती और रुद्राक्ष से सजी राखियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों के लिए लाइट वाली राखियां, कार्टून कैरेक्टर, श्रीकृष्ण, गणेशजी सहित विभिन्न डिजाइन की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।

दुकानदारों के अनुसार राखियों की कीमत करीब 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक है। अलग-अलग डिजाइन और कीमत के कारण हर वर्ग के खरीदार अपनी पसंद और बजट के अनुसार राखियां खरीद रहे हैं।

राखी के साथ मिठाई, कपड़े और उपहार की भी खरीदारी

रक्षाबंधन को लेकर केवल राखियों की ही नहीं, बल्कि मिठाई, नए परिधान, आभूषण, श्रीफल और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई। बहनों ने भाइयों के लिए राखी के साथ उपहार भी खरीदे। वहीं भाइयों ने भी बहनों के लिए उपहार और मिठाइयां खरीदने में रुचि दिखाई।

हाईवे किनारे भीड़ से यातायात प्रभावित, कई बार लगा जाम

हाट बाजार में बढ़ी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। हाईवे-18 के किनारे बाजार में बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार बाजार क्षेत्र में वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति बनती रही। त्योहार के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम की जरूरत महसूस हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811