Let’s travel together.

भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस

0 27

सी के पारे

भोपाल। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद भोपाल नगर निगम अलर्ट मोड पर आ गया है। नगर निगम के फायर विभाग ने शहरभर में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान शुरू किया है।

कड़े निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल, तुलसी टावर और कान्हा टावर समेत 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

यह कार्रवाई शहर के व्यस्त इलाकों एमपी नगर, पिपलानी, न्यू मार्केट और बैरागढ़ में की गई। नगर निगम का कहना है कि जहां भी सुरक्षा मानकों में कमी मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फायर विभाग के इस अभियान का उद्देश्य शहर में बड़े भवनों, अस्पतालों और कोचिंग संस्थानों में आग से सुरक्षा के इंतजामों की जांच करना है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811