Let’s travel together.

सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी

0 71

रायसेन। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के निवास क्षेत्र के समीप स्थित राधा प्रेस इलाके में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दो दिन पहले अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी हालात नहीं सुधरे तो नाराज नागरिकों ने मौके पर पहुंचे नगरपालिका अध्यक्ष सविता सेन के सामने नाराजगी जताई और तत्काल स्थायी समाधान की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क और कॉलोनियों में पानी भर जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में पुलिया निर्माण और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के बिना समस्या का समाधान संभव नहीं है।

नागरिकों ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई सड़क पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा है और नाला निर्माण की खामियों के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरा क्षेत्र सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के निवास और कार्यालय के आसपास का है, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। रहवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतों और आंदोलनों के बावजूद जिम्मेदार विभाग केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पुलिया निर्माण और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। वहीं प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811