Let’s travel together.

उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0 61

– सेफ क्लिक, सेफ लाइफ 2.0’ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

– मोबाइल क्राइम, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी से बचाव की दी महत्वपूर्ण जानकारी

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘सेफ क्लिक, सेफ लाइफ 2.0’ साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गैरतगंज थाना प्रभारी डीपी लोहिया सहित पुलिस विभाग एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस अवसर पर थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने विद्यार्थियों को मोबाइल एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अज्ञात नंबरों से आने वाले कॉल, फर्जी लिंक, ऑनलाइन लॉटरी, केवाईसी अपडेट, बैंक खाते बंद होने की धमकी तथा सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाले संदिग्ध संदेशों से सावधान रहें।

थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट हमारी आवश्यकता बन चुके हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही हमें साइबर अपराधियों का शिकार बना सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। सोशल मीडिया पर सोच-समझकर पोस्ट करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की घटना होती है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करे। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।”

छात्रों को दिए गए महत्वपूर्ण सुरक्षा सुझाव

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निम्नलिखित सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई की किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।मोबाइल और सोशल मीडिया खातों में मजबूत पासवर्ड रखें।ओटीपी, यूपीआई पिन एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।फर्जी नौकरी, लॉटरी और इनाम के लालच में न आएं।सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचें।साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ‘सेफ क्लिक, सेफ लाइफ 2.0’ अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना तथा डिजिटल दुनिया में जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

​रायसेन नगरपालिका के ढोल बजाओ अभियान पर फूटा स्थानीय लोगों का      |     सेवा संकल्प अभियान में आयोजित हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम     |     उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     दशहरा पर्व को भव्यता से मनाने को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा     |     जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बीडी यादव सम्मानित     |     सेवा संकल्प अभियान- ‘आँगन उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए विधायक अनुज शर्मा     |     स्व. मथुरा मोहन श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में शास्त्रीय गायन की स्वरांजलि     |     ई-टोकन व्यवस्था में सुधार और पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     टेकापार खोड़ी डेम का निर्माण अधूरा, किसानों को सिंचाई सुविधा का इंतजार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811