Let’s travel together.

स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित

0 211

टूरिज्म और होटल इंडस्ट्री में आठ लाख से अधिक नौकरियों की संभावना,शिक्षित युवाओं को नये-नये रोज़गार के अवसर मिलेंगे

भोपाल। भारत के कुल रोज़गार में आठ प्रतिशत की भागीदारी टूरिज्म एंड होटल इंडस्ट्री की है 2026-27में इस क्षेत्र लगभग 8 लाख नौकरियों की संभावना है , शिक्षित युवाओं को रोजगार के नये-नये अवसर हैं, उक्त विचार बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में विषय विशेषज्ञों ने व्यक्त किए

भेल कालेज आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए म.प्र.टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पूर्व महाप्रबंधक श्री प्रकाश परिहार ने कहा कि पर्यटक के लिए डेस्टीनेशन, स्टे,फूड और इंटरटेनमेंट जैसी आधारभूत सुविधाएं चाहिए होती हैं और इनसे ही रोजगार के अवसर निर्मित होते हैं ,आजकल होम स्टे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, मनोवैज्ञानिक प्रो रजनीश जैन ने कहा कि टूरिस्ट को अच्छा लगना या संतुष्टि मिलने पर ही इस उद्योग की सफलता निर्भर है ,पर्यटक का मनोवैज्ञानिक स्तर जान कर उसको सेवाएं प्रदान करना चाहिए ।

पर्यटन विशेषज्ञ और टूरिज्म कार्पोरेशन के पूर्व डीजीएम श्री महेश दीक्षित ने बताया 2026 -27में फ्रंट आफिस जाब का स्कोप स्ट्रांग है लगभग 50000से अधिक वैकेंसी रहेंगी जिसमें फ्रंट आफिस मे डेस्क एग्जीक्यूटिव, रिज़र्वेशन असिस्टेंट, गेस्ट सर्विस एसोसिएट, ड्यूटी मैनेजर , रूम्स डिवीजन मैनेजर आदि प्रमुख हैं टियर 2शहर -भोपाल , इंदौर, सूरत , लखनऊ, जयपुर में 3-4स्टार होटल तेजी से खुल रहे हैं, डेस्टीनेशन वेडिंग , इवेंट मैनेजमेंट, गेस्ट हैंडलिंग, आनलाईन रिव्यू तथा इनफार्मेशन टेक्नालाजी आधारित सेवाओं में शिक्षित युवाओं को नये नये रोज़गार के अवसर मिल रहे हैं प्राचार्य डा.संजय जैन ने विचार गोष्ठी के प्रारंभ में सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि टूरिज्म और होटल इंडस्ट्री में सत्र 2026-27में लगभग आठ लाख नौकरियों की संभावनाएं हैं, आई टी एक्स्पर्टस की मांग तेजी से बढ़ रही है , आनलाईन टिकिटिंग बुकिंग से पर्यटन स्थलों पर हमेशा आवाजाही रहने से स्थानीय रोज़गार के अवसरों में वृद्धि हो रही है ट्रेवल , टूरिज्म और होटल विषय का अध्ययन से इस क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर भी बढ़े हैं .

विषय विशेषज्ञ डा ऊषा परिहार ने कहा कि टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट के पीजी डिप्लोमा या डिग्रीधारी युवा बेरोजगार नही रह सकते उनकी मांग इस क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.योग, आयुर्वेद ने भी भारत में पर्यटन का आकर्षण बढ़ाया है पाठ्यक्रम समन्वयक डा आर के शर्मा ने विचार गोष्ठी में पधारे सभी विषय विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय में न्यूनतम शुल्क पर संचालित पीजी डिप्लोमा टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट तथा बी काम ट्रेवल टूरिज्म की जानकारी दी .

Leave A Reply

Your email address will not be published.

​रायसेन नगरपालिका के ढोल बजाओ अभियान पर फूटा स्थानीय लोगों का      |     सेवा संकल्प अभियान में आयोजित हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम     |     उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     दशहरा पर्व को भव्यता से मनाने को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा     |     जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बीडी यादव सम्मानित     |     सेवा संकल्प अभियान- ‘आँगन उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए विधायक अनुज शर्मा     |     स्व. मथुरा मोहन श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में शास्त्रीय गायन की स्वरांजलि     |     ई-टोकन व्यवस्था में सुधार और पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     टेकापार खोड़ी डेम का निर्माण अधूरा, किसानों को सिंचाई सुविधा का इंतजार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811