शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
फिर मौसम ने एक बार करवट बदली , अचानक आंधी तूफ़ान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई ।जिससे की कृषि उपज मंडी प्रांगण एवं खरीदी केंद्रों पर खुले में रखा एवं किसानों द्वारा लाया गया ट्रैक्टर ट्राली में रखा हुआ गेहूं बुरी तरह भीग गया।अभी 4 दिन पहले भी भारी वर्षा ने नुकसान किया था।

आज अचानक मौसम खराब होने से ग्राम ध्वाज के वेयर हाऊस में तुलकर खुले में रखा हुआ गेंहू भीग गया। इसके अतिरिक्त ग्राम सुमेर खरीदी केंद्र , पांडाझिर , सुनहेरा , कोलूघाट भार्गव वेयर हाऊस , बसिया इत्यादि सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर खुले में रखा हुआ गेंहू भीगने की खबर मिली है।

भीगते हुए किसानों ने अपनी उपज बचाने के लिए आननफानन में पालीथिन या अन्य जुगत से सुरक्षित किया लेकिन तब तक गेंहू बहुत ज्यादा भीगने से खराब होने की संभावना बढ़ गई है।