दीवानगंज में फिर पेपर बंडल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, इससे पहले भी हो चुके हैं पेपर के बंडल चोरी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल-विदिशा हाईवे-18 स्थित फैक्ट्री चौराहा, दीवानगंज में शनिवार रविवार देर रात एक बार फिर अखबार के बंडल चोरी होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे विदिशा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक मां कर्मा रेस्टोरेंट पहुंचे। एक युवक भगवा कलर तो शर्ट काले कलर जैसा पेंट पहले हुआ था तो दूसरा युवक सर पर लाल रुमाल और काले कलर की चौकड़ी शर्ट पहने हुए था। यहां रुककर भगवा कलर शर्ट पहने युवक मुंह धोने लगा, तभी उसी दौरान एक प्रेस की गाड़ी मौके पर पहुंची और अखबार के बंडल उतारकर विदिशा की तरफ रवाना हो गई।
गाड़ी के जाने के कुछ ही देर बाद सिकल लाल रुमाल बंदे व्यक्ति ने एक बंडल उठाया फिर दोनों युवकों ने मौके का फायदा उठाते हुए वहां रखे अखबार के तीन बंडल उठाए और अपनी बाइक पर रखकर भोपाल की दिशा में फरार हो गए। पूरी घटना रेस्टोरेंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार इसी तरह अखबार के बंडल चोरी हो चुके हैं, जिससे अखबार वितरकों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके।