Let’s travel together.

रास्ता भटकी युवती को ऑटो चालक पंकज पांडेय ने बनाया हवस का शिकार

0 178

यदि आप भी रास्ता भटके या अकेले हैं तो लें पुलिस की मदद

सुरेंद्र जैन धरसीवां

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर या आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में यदि कोई युवती अकेली हैं या रास्ता भटक गई हैं तो सावधान हो जाएं और किसी ऑटो वाले से मदद न लें बल्कि पुलिस का सहयोग लें क्योंकि कबीरनगर में रास्ता भटकी युवती को ऑटो वाले पंकज पांडेय से मदद लेना इतना महंगा पड़ा कि ऑटो चालक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
हालांकि पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के आरोपी ऑटो चालक पंकज पाण्डेय के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 93/26 धारा- 137(2),64(2),351(2) BNS का पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर अब जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है ।
रास्ता भटकी थी युवती ऑटो चालक पर विश्वास करना पड़ा भारी
जानकारी के मुताबिक पीड़िता दिनांक 23 अप्रैल को दोपहर करीब 02 बजे घर से बिना बतायें निकली थी लेकिन खोजबीन करने पर जब पीड़िता नहीं मिली तब परिजनों ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 20/26 दर्ज कर तलाश शुरू की।

इसी दौरान पीड़िता 25 अप्रैल को मिली जब पीड़िता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रास्ता भटक जाने से रात्रि करीब आठ नो बजे यदुवंशी चौक कबीर नगर के तालाब किनारे खड़ी थी और एक आटो को रूकवाई, आटो वाले को अपने घर छोड़ने बोली तो आटो वाला घर छोड दुंगा कहकर आटो में बिठाया लेकिन पीड़िता को घर न ले जाकर दूसरे घर में ले गया जहां पर कोई नही था, और पीड़िता को आरोपी ऑटो चालक ने जबरदस्ती घर के अंदर ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया।पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 93/2026 धारा- 137(2),64(2),351(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया
टीम गठित
कबीरनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम क्षेत्र रायपुर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कबीर नगर द्वारा टीम तैयार की गई ओर प्रकरण के आरोपी की पतासाजी शुरू की गई
घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य एकत्रित कर पता तलाश कर 25 अप्रैल को पुलिस ने अंततःआरोपी ऑटो चालक पंकज पांडे पिता लालचंद पांडे उम्र 35 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ लिया पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811