Let’s travel together.

स्वगणना अभियान को गति देने विशेष शिविर आयोजित, अधिकारियों ने किया सघन दौरा

0 25

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे ऑनलाइन स्वयं-गणना (Self Enumeration) अभियान को गति देने के उद्देश्य से गैरतगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी में रविवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जनगणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से शुरू कराई गई।

जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सिंह सोलंकी ने गैरतगंज विकासखण्ड के ग्राम गढ़ी, भानपुरगंज, समनापुरकलां एवं नगर गैरतगंज का सघन भ्रमण कर स्वगणना कार्य की समीक्षा की। उन्होंने प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया और अधिक से अधिक लोगों से स्वगणना कराने के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अंकित कुमार जैन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत परिसर में कैंप लगाया गया। साथ ही प्रगणकों एवं कर्मचारियों ने घर-घर पहुंचकर मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरवाए। ग्राम गढ़ी में 9 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) बनाए गए हैं, जहां टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर डेटा दर्ज कर रही हैं।

इस अभियान में पंचायत, शिक्षा एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी, प्रगणक एवं जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भीषण गर्मी, तेज धूप और शादियों के सीजन के बावजूद अधिकारी-कर्मचारी पूरी लगन से कार्य कर रहे हैं, ताकि निर्धारित समय-सीमा में जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।

यह विशेष अभियान 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें और सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे शासकीय योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंच सके।

नागरिकों को यह भी बताया गया कि वे स्वयं भी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपने मोबाइल फोन से स्वगणना फॉर्म भर सकते हैं।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री अंकित जैन, कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री नरेश सिंह राजपूत, जनपद सीईओ श्रीमती पूजा जैन, सीएमओ श्री सुधीर उपाध्याय, बीआरसीसी श्री आलोक कुमार राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं, एसडीएम श्री अंकित जैन ने ग्राम बावलिया, मुड़ियाखेड़ा, किसनपुर और देहगांव का भी भ्रमण कर स्वगणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकतम नागरिकों से स्वगणना कराने के निर्देश दिए।

स्वयं जनगणना मोबाइल फोन पर इस एप के सहयोग से भरे

*https://se.census.gov.in/*

जनगणना के विशेष कार्य में सहयोग कर रहे सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिज़वान खां, समाज सेवी मोहन जाटव, उप सरपंच बृजेश जाटव, नीरज पंडा चौरसिया, सैयद आफ़ताब अली, सैयद दाऊद अली पटेल सहित अन्य लोग कर रहें हैं।

वहीं इस कार्य में पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग के कर्मचारी तत्परता से लगकर काम कर रहे हैं।

सुपर वाइज़र आदित्य श्रीवास्तव, सुधीर शर्मा, पटवारी नन्द किशोर अहिरवार, बीएसपी राजेश कुमार, सचिव अभय सिंह गुर्जर, सह सचिव बृजमोहन जाटव,

प्रगणक श्रीं जयदीप शर्मा, यदुनाथ सिंह यादव, सुधीर कुमार चोरसिया, कन्हैयालाल यादव, जय प्रकाश गुर्जर, कृष्ण दयाल उईक, विकास कुमार सतोरिया, एवं संतोष कुमार विश्वकर्मा स्वयं जनगणना आनलाइन फ़ार्म भरवाने एवं लोगों जागरूक करने में सक्रिय रूप से लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज में गौवंश संरक्षण को लेकर सैकड़ों ने दिया ज्ञापन     |     शिवपुरी में गर्मी का कहर, कक्षा 8 तक 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित     |     स्वगणना अभियान को गति देने विशेष शिविर आयोजित, अधिकारियों ने किया सघन दौरा     |     दीवानगंज में फिर पेपर बंडल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, इससे पहले भी हो चुके हैं पेपर के बंडल चोरी     |     रास्ता भटकी युवती को ऑटो चालक पंकज पांडेय ने बनाया हवस का शिकार     |     त्याग ,सम्मान , प्रेम ही जीवन में मर्यादा का संगम : पंडित शास्त्री जी     |     तीन दिन की तपिश के बाद हुई जोरदार वर्षा , खुले में रखा सैकड़ों क्विटल गेंहू भीगा      |     गौ सम्मान आह्वान अभियान: सेवा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     रायसेन जिले के एक से आठवीं तक सभी स्कूलों में भीषण गर्मी को देखते हुए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811