Let’s travel together.

मंडीदीप नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई अवैध अतिक्रमण हटाया

0 195

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

नगर पालिका मंडीदीप द्वारा वार्ड क्रमांक 22 पटेल नगर में दो स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाया और स्पष्ट किया कि नगर की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि नगर की सुंदरता व आमजन की सुविधा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर पालिका ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वयं अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह कदम नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका की बड़ी पहल माना जा रहा है।

मंडीदीप नगर पालिका के पटेल नगर में बड़े स्तर पर है अवैध निर्माण

मंडीदीप पटेल नगर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और लाल बिल्डिंग में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण किया गया है! जिससे लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है इस और भी मंडीदीप नगर पालिका द्वारा संज्ञान लेना चाहिए जिससे लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर रोक लगा सके

कार्यवाही के दौरान अधिकारी सहित कर्मचारी रहे मौजूद

अतिक्रमण शाखा प्रभारी अभिषेक बाथम, कर्मचारी प्रकाश बोहत,कैलाश कुशवाहा, हेमंत करोसिया,प्रशांत पवार, मनीष घेघट,आशीष करोसिया, विनोद वंशकार, पन्नालाल पथारिया, ने पुरे अतिक्रमण को हटाने मे अहम् भूमिका निभाई

अतिक्रमण को हटाने में किसी भी प्रकार की आपत्ति ना हो जिसको लेकर मंडीदीप पुलिस के जवान भी उपस्थित रहे!

इनका कहना है

मंडीदीप नगर पालिका में मेरे द्वारा शिकायत की गई थी! जिसको लेकर आज अतिक्रमण हटाया गया है!मंडीदीप नगर पालिका का यह सराहनीय कार्य है! मैं नगर पालिका के अधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित करता हूं!

नितिन सेन गोसेवक शिकायतकर्ता

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811