अनुराग शर्मा सीहोर
त्योहारों के मद्देनजर आज शहर के मुख्य बाजार में कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे, धाकड़ जी एवं नगर पालिका की टीम के तिलक खाती ने बाजार का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों और आम नागरिकों को समझाइश देते हुए बाजार में व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए आवागमन सुचारू रखने, रास्तों को बाधित नहीं करने और आवश्यक व्यवस्थाओं का पालन करने की समझाइश दी।
त्योहारी रौनक के बीच बाजार में व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस एवं नगर पालिका की टीम की यह सक्रियता देखने को मिली।