Let’s travel together.

दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने

0 126

कार्रवाई की खबर फैलते ही कई दुकानदारों ने बंद किए प्रतिष्ठान, किले के अंदर बेकरी की भी हुई जांच

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

दीपावली के त्योहार पर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बेगमगंज में मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर रोहित सिसोनिया के निर्देश और एसडीएम प्रियंका भलावी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से नगर के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति मालवीय एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रेमकुमार अहिरवार के नेतृत्व में टीम ने अदालत के पास फर्शी रोड स्थित गुरुकृपा मिष्ठान भंडार और पुराने बस स्टैंड स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की मिठाइयों, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई। इसके अलावा किले के अंदर संचालित एक बेकरी की भी जांच की गई, जहां से खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। बेकरी का लाइसेंस जांच के दौरान सही पाया गया।

कार्रवाई की खबर फैलते ही बंद हुईं दुकानें

खाद्य विभाग की टीम की छापेमारी की खबर नगर में फैलते ही अन्य मिष्ठान भंडारों, चाट सेंटरों, किराना दुकानों और खाद्य सामग्री का कारोबार करने वाले कुछ व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर वहां से चले गए। इससे बाजार में खाद्य विभाग की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

नमूने अमानक मिले तो होगी वैधानिक कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति मालवीय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ मिष्ठान भंडारों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अमानक पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने की उम्मीद है। हालांकि, अब निगाहें प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट और विभाग की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |     मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना     |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा     |     धरसींवा और सिलयारी में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हुड़दंग पर रहेगी पैनी नजर     |     दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण     |     जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिलाई शपथ     |     त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में पुलिस और नगर पालिका की टीम सक्रिय     |     भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर जैन मंदिरों में 9 नवंबर को सुबह चढ़ेंगे निर्वाण लाडू     |     शिवपुरी के पीजी कॉलेज में गूंजी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की गूंज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811