Let’s travel together.

एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक

0 101

– राज्यपाल को भेंट की ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएँ

– राज्यपाल को भेंट की पिता–पुत्र की सड़क सुरक्षा पुस्तक ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएँ

देहरादून ।उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को 11 फरवरी को सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएँ’ लोक भवन देहरादून में भेंट की गई। यह पुस्तक पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन प्रो. (डॉ.) बी. के. एस. संजय, अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी, और उनके पुत्र सह-लेखक डॉ. गौरव संजय द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है।
पुस्तक में भारत में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता, उनके कारण, दुष्परिणाम और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई है। लेखक बताते हैं कि सड़क हादसे केवल शारीरिक चोट तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पीड़ितों और उनके परिवारों पर मानसिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी गहरा प्रभाव डालते हैं। इसके अलावा, ट्रॉमा केयर और चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ने वाले दबाव को भी पुस्तक में प्रमुखता से उजागर किया गया है।
पुस्तक में यातायात नियमों का कठोर पालन, सड़कों की संरचना में सुधार, ट्रॉमा केयर सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, और जन-जागरूकता अभियानों को तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। साथ ही, स्कूल स्तर पर सड़क सुरक्षा शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने और नियंत्रित, गुणवत्तापूर्ण ड्राइविंग स्कूलों की संख्या बढ़ाने की अपील भी की गई है।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) बी. के. एस. संजय ने सुझाव दिया कि देशभर के एम्स संस्थान सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए नोडल एजेंसी की भूमिका निभा सकते हैं, ताकि चिकित्सा विशेषज्ञता और जनसंपर्क क्षमता के माध्यम से सड़क सुरक्षा को एक सामाजिक आंदोलन बनाया जा सके।
उनका मानना है कि इस कदम से सड़क दुर्घटनाओं और इससे होने वाली मौतों में निश्चित रूप से कमी आएगी। माननीय राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ गंभीर सामाजिक चुनौती हैं, और ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नीतिगत सुधारों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने पुस्तक को सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक समयोचित और महत्वपूर्ण योगदान बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |     पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811